ज़िला
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
महेंद्रगढ़ | डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं। समय पर समाधान, अधिकारियों की जवाबदेही और आमजन की भागीदारी के साथ ये शिविर जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य कर रहे हैं।

समाधान शिविर के दौरान जन शिकायतों की समीक्षा करते प्रशासनिक अधिकारी।
वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने विभिन्न विभागों से संबंधित 54 शिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे।

महेंद्रगढ़ समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से संवाद करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल को जनता का सकारात्मक सहयोग और सराहना भी मिल रही है।
डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है, जहां समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव होता है, उनका तुरंत निपटारा किया जाता है, जबकि नीति निर्माण से जुड़ी समस्याओं को मुख्यालय भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
इस अवसर पर डीएमसी रणबीर सिंह, एसडीएम योगेश सैनी, एएसपी फैजल खान, तहसीलदार अजय कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान