नांगल चौधरी | स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त : नियमों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल संचालकों की बैठक लेते एसडीएम उदय सिंह।
शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल संचालकों की बैठक लेते एसडीएम उदय सिंह।

नांगल चौधरी | क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम उदय सिंह ने शुक्रवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक लेकर सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पूरे भरोसे के साथ स्कूल भेजते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना स्कूल प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूल बसों की फिटनेस, चालक और परिचालकों के सत्यापन, वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

एसडीएम उदय सिंह ने निर्देश दिए कि स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत तय सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए ताकि बच्चों का सफर सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग और स्कूल संचालकों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की सलाह देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं बल्कि सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।

बैठक में उन्होंने चालक और परिचालकों की मानसिक स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई चालक या परिचालक अवसाद में दिखाई दे तो उसे तुरंत मनोचिकित्सक को दिखाया जाए। साथ ही प्रत्येक 15 दिन में गेट मीटिंग आयोजित कर चालकों और परिचालकों को सुरक्षित एवं धीमी गति से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाए।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे स्कूल वाहन सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल

Array
|
दीपांशु ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में हासिल की दूसरी रैंक, बालाजी स्कूल का बढ़ाया मान
दीपांशु ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में हासिल की दूसरी रैंक, बालाजी स्कूल का बढ़ाया मान
नांगल चौधरी। बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया। स्कूल के होनहार विद्यार्थी दीपांशु पुत्र धर्मपाल ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा म...
Continue Reading

नांगल चौधरी | CBSE 12वीं में श्री कृष्णा स्कूल का शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों के सम्मान में निकला भव्य रोड शो

Array
|
CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद खुशी मनाते श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थी।
CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद खुशी मनाते श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के शिक्षा जगत में एक बार फिर श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूँगारका ने अपनी शानदार उपलब्धि से नया मुकाम हासिल किया है। 10वीं कक्षा के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के बाद अब CBSE 12वीं के रिजल्ट में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का शानदार रिजल्ट : 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Array
|
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
नांगल चौधरी | भूंगारका रोड स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अकबरपुर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिस...
Continue Reading
Advertisement

Trending