रेवाड़ी | नगर पालिका चुनाव के बाद अहीरवाल की राजनीति गरम : अध्यक्ष पद की जीत पर राव खेमे में उत्साह | पार्षदों की हार ने बढ़ाए सवाल

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा

रेवाड़ी | हाल ही में हुए नगर पालिकाओं के चुनाव में धारूहेड़ा और रेवाड़ी नगरपालिकाओं में भारी बहुमत से अध्यक्षों की जीत का श्रेय चिरपरिचित अंदाज़ में राव के जलवे को देने में क़तई देर नहीं लगी। जब राजनीति में किसी चुनाव का विश्लेषण होता है तो यह निष्पक्ष और सर्वसमावेशी होना चाहिए। यह कटु सत्य की यह दोनों ही टिकटें राव को दी गई थी और यह भी काफ़ी हद तक सत्य है की राव परिवार का इन दोनों ही स्थानों पर अपना अच्छा ख़ासा प्रभाव भी है।

परंतु जीत का आकलन करते समय यह नहीं भूलना चाहिए कि दोनों ही स्थानों पर सैनी वोटों की एक बड़ी संख्या है जो मुख्यमंत्री नायब सैनी के संकेत मात्र से ही पार्टी को पड़ते हैं । वहीं रेवाड़ी शहर में पंजाबी वोटरों के महत्व को भी किनारे नहीं किया जा सकता और इन दोनों ही वोट बैंक का श्रेय कम से कम राव को तो नहीं दिया जा सकता।

इस चुनाव का एक और पक्ष भी है । वह है रेवाड़ी नगर पालिका में पार्टी के दो तिहाई नगर पार्षदों की हार। राव के जलवे की बात करने वाले प्रशंसकों को उसके बारे में भी विचार करने की आवश्यकता है कि आख़िर इतनी बड़ी संख्या में पार्षद क्यों हारे ? आश्चर्यजनक रूप से दस आजाद जीते हुए पार्षदों का अचानक अगले ही दिन राव के निवास पर हाज़िर होना सामान्य घटना कही जा सकती।

अतः पार्टी के इतनी बड़ी संख्या में पार्षदों की हार की पृष्ठभूमि में कहीं अध्यक्ष को जिताने की चिंता तो नहीं रही !

इधर कनीना नगर पालिका चुनाव में भी राव की पूरी टीम की कड़ी मेहनत के बावजूद राव समर्थक उम्मीदवार की वार्ड के चुनाव में कुल डाले गए मतों के लगभग आधे मतों से हार भी चर्चा की विषय हैं।

अटेली से राव की बेटी के विधायक बनने उपरांत पहले कनीना और अटेली नगर पालिका चुनाव में हार के उपरांत यह अटेली हल्के में राव समर्थकों की तीसरी हार है । अतः राव के जिस जलवे की बात की जा रही है उसका स्वयं राव साहब को भी पुनः आकलन करने की ज़रूरत है। राजनीति में आँख मींचने से अँधेरा नहीं होता।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार परीक्षा परिणाम : मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Array
|
आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार 10वीं रिजल्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार 10वीं रिजल्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
नारनौल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कन्नू ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम...
Continue Reading

नांगल चौधरी | दीपांशु ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान : बालाजी स्कूल ने फिर बढ़ाया जिले का मान

Array
|
498 अंक लेकर बालाजी के दीपांशु ने प्रदेश में दूसरा व जिले में पहला स्थान किया हासिल
498 अंक लेकर बालाजी के दीपांशु ने प्रदेश में दूसरा व जिले में पहला स्थान किया हासिल
नांगल चौधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में एक बार फिर महेंद्रगढ़ जिले ने प्रदेशभर में अपनी मजबूत पहचान कायम रखते हुए तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं जिले के गांव भुंगारका स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम एक बार ...
Continue Reading

निजामपुर | रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग : स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

Array
|
निजामपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर | रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाया गया। प्रधान सतपा...
Continue Reading
Advertisement

Trending