ज़िला
निजामपुर | रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग : स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर | रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रधान सतपाल चौधरी ने बताया कि निजामपुर रेलवे स्टेशन के आसपास खेतड़ी, सिंघाना, कोटपूतली सहित कई क्षेत्रों के सैनिक, विद्यार्थी, व्यापारी और आम यात्री नियमित रूप से आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जाता है तो सबसे अधिक लाभ फौजी जवानों को मिलेगा, जिससे वे आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे और समय पर अपनी ड्यूटी पर भी लौट पाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के व्यापारिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान मौजूद लोगों ने भी रेलवे प्रशासन से जनहित को देखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के मौके पर मोहर सिंह निजामपुर, बुधराम स्वामी, शेर सिंह, राजाराम सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
निजामपुर | मंजूरी के बाद भी अधर में बाईपास निर्माण : जाम और धूल से परेशान व्यापारी व आमजन
बाछौद | पंचायत भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं | ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उठाया लाभ
निजामपुर | डीएचबीवीएन सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद