नारनौल | आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार परीक्षा परिणाम : मिठाई बांटकर मनाई खुशी

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नारनौल
आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार 10वीं रिजल्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार 10वीं रिजल्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान

नारनौल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कन्नू ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राखी ने 95 प्रतिशत और सोनाक्षी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की।

विद्यालय के प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

विद्यालय के बच्चों का उत्कृष्ट परिणाम आने पर हरियाणा रोडवेज HR 66 GV 1289 के चालक हवासिंह प्रधान और सोनू भोजावास ने विद्यार्थियों को लड्डू बांटकर खुशी मनाई और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करते हैं।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की चर्चा रही।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत सुरक्षा दे : सुमित गौड़

Array
|
सुमित गौड़
सुमित गौड़
नारनौल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित निवास स्थान पर अल सुबह संदिग्ध बदमाशों द्वारा घुसने और हमला करने की कोशिश की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कड़े शब्दों में निंदा की...
Continue Reading

नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े

Array
|
नारनौल में राव नरेंद्र सिंह के घर घुसने का प्रयास, CCTV तार काटी और ताले तोड़े
नारनौल में राव नरेंद्र सिंह के घर घुसने का प्रयास, CCTV तार काटी और ताले तोड़े
नारनौल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित शिव कॉलोनी आवास पर 15-16 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लोगों द्वारा घुसने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उनके बड़े भाई राव दे...
Continue Reading

नारनौल | हरियाणा का गौरव : वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय मंच पर तीन-तीन सम्मान | आयुर्वेद की शक्ति का हुआ सम्मान

Array
|
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।
नारनौल | गांव डेरोली जाट, जिला महेंद्रगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का एक ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब ऋषि हर्बल आयुर्वेदा के वैद्य ऋषिपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए। यह स...
Continue Reading
Advertisement

Trending