ज़िला
नांगल चौधरी | दीपांशु ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान : बालाजी स्कूल ने फिर बढ़ाया जिले का मान
नांगल चौधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में एक बार फिर महेंद्रगढ़ जिले ने प्रदेशभर में अपनी मजबूत पहचान कायम रखते हुए तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं जिले के गांव भुंगारका स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है।
स्कूल के नांगल चौधरी निवासी होनहार दीपांशु ने 500 में से 498 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा तथा महेंद्रगढ़ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।दीपांशु की इस शानदार उपलब्धि से नांगल चौधरी शहर, स्कूल और पूरे जिले में खुशी की लहर है। स्कूल परिसर में अध्यापकों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
इससे पहले भी वर्ष 2019-20 में इसी विद्यालय के छात्र आशीष कुमार ने जिला टॉपर बनकर स्कूल का नाम रोशन किया था, जिससे यह विद्यालय लगातार प्रतिभाओं की खान बनता दिखाई दे रहा है।
विद्यालय के अध्यापक हरीश कुमार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, शिक्षकों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि दीपांशु शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा है।
दीपांशु के पिता धर्मपाल मिस्त्री (मोटर मैकेनिक) ने बताया कि बेटे की रुचि आईआईटी क्षेत्र में बढ़ने की है। वह आगे इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। दीपांशु अपनी माता के साथ गोवर्धन धाम के दर्शन के लिए रवाना हो गया।दीपांशु की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए लिए प्रेरणा का काम करेगी।
नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभाओं का सम्मान : 55 विद्यार्थियों ने हासिल की मैरिट
नांगल चौधरी | स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त : नियमों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद