निजामपुर | श्याम बाबा पब्लिक स्कूल पवेरा का शानदार परीक्षा परिणाम : 45 में से 33 विद्यार्थी मेरिट में

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
श्याम बाबा पब्लिक स्कूल पवेरा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते गणमान्य लोग।
श्याम बाबा पब्लिक स्कूल पवेरा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते गणमान्य लोग।

निजामपुर | ताऊ देवीलाल चौक स्थित श्याम बाबा पब्लिक स्कूल, पवेरा के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की दसवीं कक्षा के कुल 45 विद्यार्थियों में से 33 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर मनाई गई खुशी।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर मनाई गई खुशी।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधान सतपाल चौधरी, उपप्रधान अभय सिंह गावड़ी जाट, भूप गुर्जर, सुबे सिंह छिलरो, सूबेदार जगराम, राजेश पेंटर सहित कई गणमान्य लोग विद्यालय पहुंचे। इस दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अभिभावकों ने इस शानदार परिणाम का श्रेय विशेष रूप से राजेश मास्टर को देते हुए उनका स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि इतने बड़े स्तर पर बच्चे मेरिट में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

इस अवसर पर राजेश मास्टर ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें देश सेवा के योग्य बनाने का कार्य करता रहेगा।

विद्यालय के शानदार परिणाम को लेकर नलवती क्षेत्र के अनेक गांवों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत किया गया। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का इस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | बेंसरडा में शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया जनसंवाद

Array
|
बेंसरडा गांव में शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
बेंसरडा गांव में शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
निजामपुर | बेंसरडा गांव में आज गौरव और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जब राजस्थान देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं नदबई (राजस्थान) के पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...
Continue Reading

निजामपुर | ताऊ देवीलाल चौक से बेंसरडा तक सामाजिक एकता का संदेश : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद प्रतिमा का अनावरण

Array
|
निजामपुर में पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद मदन गुर्जर प्रतिमा का अनावरण
निजामपुर में पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद मदन गुर्जर प्रतिमा का अनावरण
निजामपुर | राजस्थान देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने रविवार को निजामपुर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सामाजिक एकता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ताऊ देवीलाल च...
Continue Reading

निजामपुर | सरेली की पहाड़ियों में धधकी भीषण आग : फायर ब्रिगेड की गाड़ी के फटे टायर | वन्य जीवों पर टूटा संकट

|
मौके पर खड़ी खराब फायर ब्रिगेड गाड़ी
मौके पर खड़ी खराब फायर ब्रिगेड गाड़ी
निजामपुर | क्षेत्र के गांव सरेली की पहाड़ियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गर्मी और तेज हवाओं के बीच पहाड़ियों में उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण पहाड़ी क्षेत्र में फैली सूखी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending