ज़िला
निजामपुर | बेंसरडा में शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया जनसंवाद
निजामपुर | बेंसरडा गांव में आज गौरव और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जब राजस्थान देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं नदबई (राजस्थान) के पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। पूरे गांव में देशभक्ति, सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जोगिंदर अवाना ने बुजुर्गों और युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों, शिक्षा, युवाओं के भविष्य और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को देश और समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे, शिक्षा और युवाओं को सही दिशा देने से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक कार्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। जोगिंदर अवाना ने लोगों को भरोसा दिलाया कि समाजहित और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर चौधरी अभय सिंह पवेरा, मनीष गुर्जर मारोली, बनवारी जागीदार बेरूंडला, सुरेश अवाना, प्रकाश अवाना, ओमपाल डीलर बेरूंडला, तीताराम ठेकेदार,
बुलाराम नंबरदार, भजनलाल नंबरदार, कैलाश नारेड़ी, विजय बीगोपुर, सुरेंद्र डीलर और महेंद्र पीटीआई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
निजामपुर | ताऊ देवीलाल चौक से बेंसरडा तक सामाजिक एकता का संदेश : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद प्रतिमा का अनावरण
निजामपुर | सरेली की पहाड़ियों में धधकी भीषण आग : फायर ब्रिगेड की गाड़ी के फटे टायर | वन्य जीवों पर टूटा संकट
निजामपुर | रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग : स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद