ज़िला
नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप
नारनौल | राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में हरियाणा सीमा से सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के डोहर खुर्द गांव के दो युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो और वरना कार भी जब्त कर ली है।
टोल कर्मचारियों से मारपीट और रंगदारी मामले में पकड़े गए गैंग के सदस्य।
राजस्थान पुलिस के अनुसार 15 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे बोलेरो और वरना कार में सवार बदमाश रोडवाल टोल प्लाजा पहुंचे थे। आरोपियों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बूथों में तोड़फोड़ की और वाहन चढ़ाकर कर्मचारियों को जान से मारने का प्रयास किया। हमले में टोल कर्मचारी अभिषेक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने टोल प्रबंधन से हर माह 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग भी की थी।
पुलिस ने मामले में डोहर खुर्द निवासी धर्मवीर उर्फ आहू और केशव उर्फ सोनू के अलावा राजस्थान के रोडवाल निवासी मोनू उर्फ अंकित यादव उर्फ शूटर तथा भीटेड़ा निवासी विशाल उर्फ विशू उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी मोनू उर्फ अंकित यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं केशव उर्फ सोनू पर नारनौल सदर थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
धर्मवीर उर्फ आहू के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ नारनौल सदर थाना समेत राजस्थान के कई थानों में केस दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। इनमें विजयसिंहपुरा निवासी रोहित और नांगल चौधरी क्षेत्र के मोहनपुर निवासी संदीप उर्फ छोटू शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और राजस्थान में लगातार दबिश दी जा रही है।
कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीक और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश कुमार खींची ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों और रंगदारी मांगने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई
नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों की पहचान : लोगों को किया जागरूक
नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी का औचक निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्रों और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं परखी
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद