नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल

नारनौल |  राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में हरियाणा सीमा से सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के डोहर खुर्द गांव के दो युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो और वरना कार भी जब्त कर ली है।

टोल कर्मचारियों से मारपीट और रंगदारी मामले में पकड़े गए गैंग के सदस्य।

टोल कर्मचारियों से मारपीट और रंगदारी मामले में पकड़े गए गैंग के सदस्य।

राजस्थान पुलिस के अनुसार 15 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे बोलेरो और वरना कार में सवार बदमाश रोडवाल टोल प्लाजा पहुंचे थे। आरोपियों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बूथों में तोड़फोड़ की और वाहन चढ़ाकर कर्मचारियों को जान से मारने का प्रयास किया। हमले में टोल कर्मचारी अभिषेक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने टोल प्रबंधन से हर माह 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग भी की थी।

पुलिस ने मामले में डोहर खुर्द निवासी धर्मवीर उर्फ आहू और केशव उर्फ सोनू के अलावा राजस्थान के रोडवाल निवासी मोनू उर्फ अंकित यादव उर्फ शूटर तथा भीटेड़ा निवासी विशाल उर्फ विशू उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी मोनू उर्फ अंकित यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं केशव उर्फ सोनू पर नारनौल सदर थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

धर्मवीर उर्फ आहू के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ नारनौल सदर थाना समेत राजस्थान के कई थानों में केस दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। इनमें विजयसिंहपुरा निवासी रोहित और नांगल चौधरी क्षेत्र के मोहनपुर निवासी संदीप उर्फ छोटू शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और राजस्थान में लगातार दबिश दी जा रही है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीक और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश कुमार खींची ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों और रंगदारी मांगने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों की पहचान : लोगों को किया जागरूक

Array
|
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की ओर से जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पेयजल संरक्षण, पानी के सही उपयोग और जल बचाने ...
Continue Reading

नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी का औचक निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्रों और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं परखी

Array
|
नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सोमवार को सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र, माधव नशा मुक्ति केंद्र और पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending