नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी का औचक निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्रों और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं परखी

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सोमवार को सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र, माधव नशा मुक्ति केंद्र और पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं, सुरक्षा और देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती युवाओं की काउंसलिंग व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के मानसिक और सामाजिक पुनर्वास पर गंभीरता से कार्य किया जाए, ताकि नशा छोड़ने के बाद वे दोबारा इसकी गिरफ्त में न आएं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल इलाज तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मरीजों को सकारात्मक वातावरण और सही मार्गदर्शन भी मिलना जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति की भी गहन जांच की। उन्होंने संबंधित प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

इसके बाद सीजेएम ने स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुरक्षात्मक संरक्षण में रह रहे जोड़ों की सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सेफ हाउस में रह रहे लोगों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे और वहां का माहौल पूरी तरह सुरक्षित और संवेदनशील बनाया जाए।

नीलम कुमारी ने कहा कि यदि सेफ हाउस में रह रहे किसी व्यक्ति को कानूनी सहायता या परामर्श की आवश्यकता हो तो तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) कार्यालय को सूचित किया जाए, ताकि जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आमजन को न्याय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

Array
|
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नारनौल |  राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में हरियाणा सीमा से सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्र...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों की पहचान : लोगों को किया जागरूक

Array
|
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की ओर से जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पेयजल संरक्षण, पानी के सही उपयोग और जल बचाने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending