फतेहाबाद | 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार : स्कूल में बताई आपबीती से खुला मामला

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक

फतेहाबाद। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची ने अपने शिक्षकों को बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकत करते हैं। बच्ची की बात सामने आने के बाद मामला पुलिस और बाल कल्याण समिति तक पहुंचा। जांच और काउंसलिंग के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता दीपक उर्फ दीपा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बच्ची ने स्कूल में अपने टीचर्स को पूरी आपबीती सुनाई थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। बाल कल्याण समिति ने बच्ची की काउंसलिंग करवाई, जिसमें उसके साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई। समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

महिला थाना प्रभारी अरुणा ने बताया कि बाल कल्याण समिति फतेहाबाद की शिकायत और जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से भेजी गई सूचना के आधार पर 7 मई को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(एफ) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मजदूरी का काम करता है। बच्ची की मां करीब आठ वर्ष पहले पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। बच्ची अपने पिता और भाई के साथ रह रही थी।

एसएचओ अरुणा ने बताया कि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी दीपक उर्फ दीपा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं बच्ची को आवश्यक कानूनी सहायता और काउंसलिंग उपलब्ध करवाई जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई का VIDEO वायरल : फर्श धुलवाने पर उठा विवाद

Array
|
सतनाली के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो वायरल, फर्श धोते दिखे छात्र।
सतनाली के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो वायरल, फर्श धोते दिखे छात्र।
सतनाली | महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली कस्बा स्थित एलएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से साफ-सफाई और कक्षाओं के फर्श धुलवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रा...
Continue Reading

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

Array
|
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नारनौल |  राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में हरियाणा सीमा से सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending