नूंह | एंबुलेंस में हो रही थी गौ तस्करी : पुलिस मुठभेड़ में तस्कर के दोनों पैरों में लगी गोली | हथियार व कारतूस बरामद

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए नूंह और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घटना होडल रोड चौकी जयसिंहपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने एंबुलेंस से चार गायों को मुक्त कराने के साथ-साथ अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

सीआईए नूंह की कार्रवाई, एंबुलेंस से चार गाय मुक्त, हथियार और कारतूस बरामद।

सीआईए नूंह की कार्रवाई, एंबुलेंस से चार गाय मुक्त, हथियार और कारतूस बरामद।

सीआईए नूंह इंचार्ज महेंद्र के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौ तस्कर एंबुलेंस के जरिए गायों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के मुताबिक एक एंबुलेंस में चार गाय भरकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते नूंह की तरफ लाई जा रही थीं। इसके बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे के नीचे नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तस्कर के दोनों पैरों में लगी गोली।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तस्कर के दोनों पैरों में लगी गोली।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में वाहन भगाकर ले गए। सीआईए टीम ने पीछा किया। जब एंबुलेंस पेप्सी कंपनी के आगे पहुंची तो उसका अगला टायर अचानक पंचर हो गया। खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के दोनों पैर में लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घायल आरोपी की पहचान हमास पुत्र खुर्शीद निवासी उटावड़ जिला पलवल के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ में भर्ती कराया गया है। वहीं इको गाड़ी एंबुलेंस की तलाशी लेने पर पुलिस को अवैध रूप से रखे करीब आधा दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस तीन खाली कारतूस मिले। इसके अलावा जिस कट्टे से तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने एंबुलेंस से मुक्त कराई गई गायों को नजदीकी गौशाला भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अवैध हथियार, गौ तस्करी और पुलिस पर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending