नांगल चौधरी | आज सरपंचों ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा : युवकों को उठाने का आरोप | पैसों की मांग का दावा | एसपी को शिकायत

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में पुलिस के खिलाफ सरपंचों का धरना, पैसों की मांग के आरोप
नांगल चौधरी में पुलिस के खिलाफ सरपंचों का धरना, पैसों की मांग के आरोप

नांगल चौधरी | क्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर आज विवाद और गहरा गया। गांव शाहबाजपुर के सरपंच विक्रम की अगुवाई में क्षेत्र के कई गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों ने आज पुलिस अधीक्षक नारनौल को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सांकेतिक धरना भी दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

शिकायत के अनुसार 19 मई की रात गांव शाहबाजपुर के दो युवकों को पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाने और हिरासत में लेने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों के मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले लिए गए। सरपंच विक्रम ने शिकायत में बताया कि जब वह युवकों के बारे में जानकारी लेने और उन्हें छुड़वाने के लिए थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया कि पुलिस कर्मचारियों ने “सरपंच की कोई जिम्मेदारी नहीं चलेगी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बदतमीजी की। शिकायत में मुख्य रूप से हवलदार सुरेंद्र मान और अनिल एमएम का नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि युवकों को छोड़ने के बदले पैसों की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर दबाव बनाया गया और दुर्व्यवहार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत की कॉपी

जिला पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत की कॉपी

धरने पर मौजूद सरपंचों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट शिकायत और कानूनी प्रक्रिया के युवकों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा तो आम लोगों में पुलिस के प्रति अविश्वास बढ़ेगा। ग्रामीणों का कहना था कि यह मामला अब केवल दो युवकों तक सीमित नहीं रह गया बल्कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सम्मान से जुड़ा विषय बन चुका है।

धरने के दौरान सरपंचों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। धरने में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

उधर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी से करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही

नितिन यादव
|
महेंद्रगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते एडवोकेट एवं पूर्व एनएसयूआई महासचिव प्रवीण शेरावत।
महेंद्रगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते एडवोकेट एवं पूर्व एनएसयूआई महासचिव प्रवीण शेरावत।
महेंद्रगढ़  हरियाणा एनएसयूआई के पूर्व महासचिव और एडवोकेट प्रवीण शेरावत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराध, अ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस और सरपंचों के बीच विवाद गहराया : 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में होगा आंदोलन

रामपाल फ़ौजी
|
प्रधान सरपंच एसोसिएशन नांगल चौधरी धर्मपाल रावत
प्रधान सरपंच एसोसिएशन नांगल चौधरी धर्मपाल रावत
नांगल चौधरी  पुलिस प्रशासन और सरपंचों के बीच शुरू हुआ विवाद अब बड़े आंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल ने निजामपुर खंड सहित क्षेत्र के विभिन्न सरपंचों से बातचीत कर चेतावनी दी है कि यदि आगामी 24 घंटे के भीतर नांगल चौध...
Continue Reading
Advertisement

Trending