नारनौल | पुरानी अनाज मंडी में संयुक्त रेड : सिंगल यूज प्लास्टिक पर चालान | अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप | दोबारा गलती पर लाइसेंस रद्द की चेतावनी

रिपोर्टर:
|

नारनौल | शहर की पुरानी अनाज मंडी में नगर परिषद और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 8 से 10 दुकानदारों के चालान किए गए, जबकि कई अन्य दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखने को मिला और कई दुकानदारों ने मौके पर ही प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री हटानी शुरू कर दी।

नारनौल पुरानी अनाज मंडी में संयुक्त रेड, सिंगल यूज प्लास्टिक पर चालान और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

नारनौल पुरानी अनाज मंडी में संयुक्त रेड, सिंगल यूज प्लास्टिक पर चालान और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

नगर परिषद नारनौल के जेई प्रवीण खटक और प्रदूषण विभाग के जेई योगेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थानों पर फैले सामान को लेकर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और इसके बावजूद इसका इस्तेमाल करना नियमों का सीधा उल्लंघन है।

संयुक्त टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक के बजाय कपड़े और कागज के बैग इस्तेमाल करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों को परेशानी होती है, इसलिए नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

नगर परिषद अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार बार-बार नियमों की अनदेखी करता पाया गया तो उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन

नितिन यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़  जिले में महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत के दौरान यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने बताया कि महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे

नितिन यादव
|
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल  गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending