ज़िला
चंडीगढ़ | स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने हमेशा ही केवल ब्राह्मण समाज नहीं बल्कि सर्व समाज का ख्याल रखा और पूरा मान सम्मान दिया : रामपाल माजरा
चंडीगढ़ | आज चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कानून प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और टपरीवास प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने बैठक ली। साथ में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा
बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के ऊपर ब्राह्मणों को खत्म करने का बेहद घटिया और अनर्गल बयान दिए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने पलटवार करते हुए कहा कि रामकुमार गौतम का यह इतिहास रहा है कि उन्होंने हमेशा ही जात पात की राजनीति करते हुए समाज को बांटने के लिए बेतुकी और घटिया बयानबाजी की है।

इनेलो मुख्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता
कुछ दिन पहले इन्होंने जाट समाज पर भी अभद्र टिप्पणी की थी जिसकी सर्व समाज के लोगों ने गौतम की कड़ी आलोचना की थी। रामकुमार गौतम को न तो बीजेपी में पूछ है और न ही जनता उनको पसंद करती है, जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। ऐसे घटिया बयान देकर सिर्फ खबरों की सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।
रामपाल माजरा ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल और स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए ब्राह्मण समाज के कई लोगों को विधायक और मंत्री बनाया। ओम प्रकाश भारद्वाज को मंत्री और वासूदेव शर्मा को डिप्टी स्पीकर बनाया। राजेश शर्मा को प्लानिंग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया। योगेश शर्मा और दुर्गा दत्त को विधायक बनाया। गुलशन भारद्वाज को एचपीएससी और मूल चंद शर्मा को एचएसएससी का सदस्य बनाया, जय नारायण भारद्वाज को उपभोक्ता फोरम का अध्यक्ष, प. श्री किशन शर्मा को शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष, प. सुशील शर्मा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन, जेके शर्मा को एमडी यूनिवर्सिटी का प्रो-वीसी, प्रोमिला शर्मा को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य और कमलेश शर्मा को समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाया। एडवोकेट जनरल, जो सर्वोच्च पद है, उस पर सूर्यकांत शर्मा को नियुक्त किया था जो आज भारत देश के चीफ जस्टिस हैं। उन्होंने कहा कि जब से सृष्टि बनी है तब से ही ऋषि और कृषि का संबंध रहा है। स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने हमेशा ही केवल ब्राह्मण समाज नहीं बल्कि सर्व समाज का ख्याल रखा और पूरा मान सम्मान दिया।
रामपाल माजरा ने कहा कि रामकुमार गौतम उनके द्वारा कहे गए अपशब्दों की माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव
सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद