ज़िला
अटेली | मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन : जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ जताया रोष
अटेली |अपनी लंबित वाजिब मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा एआईयूटीयूसी ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में अटेली मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय से चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस निकालते हुए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और वहां धरना दिया।
जुलूस का नेतृत्व एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान पवन कुमार बाल्मिकी और सीटू के ब्लॉक प्रधान ईश्वर सिंह ने किया। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों ने भी समर्थन दिया। ग्रामीण पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन हरियाणा एआईयूटीयूस) के जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार नम्बरदार, सुरेंद्र सिंह भौड़ी सहित कई जलकर्मी कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद और आपसी भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आंदोलन में भाग लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी वर्षों से गांवों में सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं लेकिन उन्हें आज भी बेहद कम मानदेय पर कच्चे कर्मचारी के रूप में काम करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को न तो न्यूनतम वेतन मिल रहा है और न ही बीमारी या सेवानिवृत्ति पर किसी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा सुविधा उपलब्ध है।
वहीं जिला प्रधान पवन कुमार बाल्मिकी ने सरकार से कर्मचारियों को नियमित करने,400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त करने, दुर्घटना पर 50 लाख व सामान्य मृत्यु पर 20 लाख रुपए मुआवजा देने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए और ग्रेच्युटी देने की मांग उठाई। साथ ही सफाई कार्य के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण और स्वचालित वाहन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। उप प्रधान सुनीता ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया और आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।
अंत में पवन कुमार बाल्मिकी ने 24 मई को नरवाना में मंत्री कृष्ण बेदी के आवास पर होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। प्रदर्शन में अनिल पाली, पवन,अशोक,अनिल खेड़ा, सुभाष, नरेश, मुकेश, राजपाल, रामपाल,अनिल मास्टर सुबे सिंह, रमेश कुमार नम्बरदार,राजपाल, सुभाष के अलावा अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद