नूंह | अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त : KMP-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलेगा अभियान , ढाबों और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
नूंह में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपायुक्त अखिल पिलानी।
नूंह में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपायुक्त अखिल पिलानी।

नूंह | केएमपी एक्सप्रेस-वे और मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बढ़ती अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अवैध ढाबों के खिलाफ जिला प्रशासन अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े भारी वाहन और अवैध ढाबे लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं, इसलिए तत्काल कार्रवाई जरूरी है।

उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि केएमपी और मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के चालान काटने और सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाने के आदेश भी दिए गए। प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं।

बैठक में एक्सप्रेस-वे के क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों की मरम्मत जल्द कराने के भी निर्देश जारी किए गए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-248A पर गांव घासेड़ा, फिरोजपुर नमक, रेवासन, मालब, भादस और बड़कली चौक सहित कई स्थानों पर बने अवैध कट और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए।

प्रशासन ने नूंह शहर में अडबर चौक से झंडा चौक तक सड़क किनारे किए गए कब्जों पर भी सख्त रुख अपनाया है। वहीं पिनगवां और पुन्हाना में मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डॉ अर्पित जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाए जाएंगे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading
Advertisement

Trending