नारनौल | पेयजल बचाने को विभाग सख्त : 95 उपभोक्ताओं का निरीक्षण | 8 अवैध कनेक्शन काटे

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल में पेयजल बचाने को विभाग सख्त, 8 अवैध कनेक्शन काटे
नारनौल में पेयजल बचाने को विभाग सख्त, 8 अवैध कनेक्शन काटे

नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न गांवों में निरीक्षण अभियान चलाया गया। विभाग की तीन टीमों ने सिहमा खंड के मेई, कनीना खंड के खैराना और निजामपुर खंड के रामबास गांव का दौरा कर पेयजल कनेक्शनों की जांच की।

ग्राम पंचायत मेई में अवैध कनैक्शन काटती विभागीय टीम।

ग्राम पंचायत मेई में अवैध कनैक्शन काटती विभागीय टीम।

जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 95 उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें होटल, रेस्टोरेंट, पार्क और घरेलू उपभोक्ता शामिल थे। जांच के दौरान 33 कनेक्शनों पर टोंटी नहीं लगी मिली। इनमें से 8 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही टोंटी लगवा ली, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को एक दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर उनके कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मेई गांव में 8 उपभोक्ता अवैध कनेक्शन लेकर पानी की बर्बादी करते पाए गए, जिनके कनेक्शन विभागीय टीम ने मौके पर ही काट दिए। कुछ लोगों द्वारा मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेकर खेतों की सिंचाई की जा रही थी। ऐसे कनेक्शनों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। वहीं खैराना गांव में भी अवैध कनेक्शनों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें पंचायत और विभाग की देखरेख में हटाया जाएगा।

मंगतु राम सरसवा ने कहा कि उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार जिले में अवैध कनेक्शन और पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि गर्मी के मौसम में सभी लोगों तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पानी की बर्बादी रोकें और ग्राम पंचायतें भी ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों के माध्यम से जल संरक्षण अभियान चलाएं, ताकि हर घर तक समान रूप से पेयजल पहुंच सके।

इस दौरान बीआरसी धर्मेंद्र, नवीन कुमार, मोहित कुमार, अशोक कुमार, सरपंच रतिराम, फिटर वीरेंद्र, विजय सिंह, मोनू और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि मई और जून में बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल की मांग अधिक बढ़ जाती है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी उपभोक्ता पीने के पानी से वंचित न रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग पेयजल से खेती-बाड़ी की सिंचाई करते पाए जाएंगे, उनके कनेक्शन बिना किसी नोटिस के काट दिए जाएंगे। इसके लिए सभी एसडीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से जल संरक्षण अभियान में सहयोग करने और अपने बकाया जल बिलों का समय पर भुगतान करने की अपील भी की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन

नितिन यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़  जिले में महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत के दौरान यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने बताया कि महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे

नितिन यादव
|
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल  गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending