नूंह मेवात | अस्सलाम अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हंगामा : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
मृतक महिला जमिला
मृतक महिला जमिला

नूंह मेवात अस्सलाम अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। पलवल जिले के गांव रानियाला खुर्द निवासी खुर्शीद पुत्र इलियास ने अस्पताल संचालक डॉक्टर राशिद और सर्जन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के चलते उनकी 75 वर्षीय मां जमीला की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक 19 मई 2026 को जमीला के पेट में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तावडू स्थित अस्सलाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का कहना है कि करीब तीन महीने पहले कराए गए अल्ट्रासाउंड में पित्त की थैली में पथरी बताई गई थी। आरोप है कि डॉक्टर राशिद ने उसी पुरानी रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन का निर्णय लिया और जरूरी मेडिकल जांच नहीं कराई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने दोबारा टेस्ट कराने की बात कही तो डॉक्टर ने इसे सामान्य ऑपरेशन बताते हुए जांच की आवश्यकता से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टर राशिद ने बताया कि मरीज के पेट में पानी भरा हुआ है और स्थिति गंभीर हो सकती है।

आरोप है कि पेट चीरने के बाद बिना ऑपरेशन किए दोबारा सिलाई कर दी गई और परिजनों को यह कहकर गुमराह किया गया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं तथा मरीज जल्द ठीक हो जाएगी। परिजनों का कहना है कि रात करीब नौ बजे महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

परिवार का आरोप है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिना सहमति के सीपीआर दिया और एंबुलेंस के जरिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हालांकि अस्पताल संचालक डॉक्टर राशिद ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के दौरान कैंसर के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके चलते सर्जरी रोककर मरीज को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। उन्होंने महिला की मौत हार्ट अटैक से होना बताया।

बताया जा रहा है कि अस्सलाम अस्पताल पर इससे पहले भी इलाज में लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। वहीं नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading
Advertisement

Trending