ज़िला
नारनौल | योग दिवस की तैयारियां तेज : 21 जून तक जिलेभर में होंगे प्रशिक्षण | योग जागरण यात्रा और मैराथन
नारनौल | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आयुष विभाग ने जिलेभर में तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने बताया कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न योगासन करते शिक्षक और प्रशिक्षु।
उन्होंने बताया कि 18 से 20 मई तक स्टेडियमों और योग व्यायामशालाओं में सरकारी व निजी स्कूलों के पीटीआई, डीपीई और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके बाद 21 से 23 मई तक जिले के सभी स्कूलों में योग विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 8 से 10 जून तक प्रत्येक गांव में योग जागरण यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 11 से 13 जून तक प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पंच-सरपंचों, पुलिस कर्मियों, एनसीसी, स्काउट्स कैडेट्स और आम नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डॉ. शशि बाला ने बताया कि 15 जून को जिला प्रशासन के सहयोग से योग मैराथन आयोजित की जाएगी, जबकि 16 से 18 जून तक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और आम जनता के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।
इसके अलावा 19 जून को चिकित्सा महाविद्यालयों में योग संगोष्ठी आयोजित होगी। मुख्य कार्यक्रम से पहले 20 जून को पायलट रिहर्सल की जाएगी और 21 जून को सुबह 7 बजे जिला और ब्लॉक स्तर पर मुख्य योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद