फतेहाबाद | पंचायत समिति में सियासी हलचल : वाइस-चेयरमैन की कुर्सी पर संकट | 4 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी अहम बैठक

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
जनवरी 2023 में पूर्व विधायक दुड़ाराम के समर्थन से मदनलाल सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुने गए थे
जनवरी 2023 में पूर्व विधायक दुड़ाराम के समर्थन से मदनलाल सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुने गए थे

फतेहाबाद | पंचायत समिति में मचा सियासी बवाल अभी तक शांत नहीं हुआ है। कुछ सदस्यों ने पहले चेयरपर्सन की कुर्सी छीनने का प्रयास किया तो अब वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर खतरा मंडरा गया है। सदस्यों ने वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास जाहिर किया तो अब प्रशासन ने मीटिंग बुला ली है।

पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन मदनलाल

पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन मदनलाल

4जून को दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय में वाइस चेयरमैन मदनलाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग की अध्यक्षता एडीसी अनुराग ढालिया करेंगे। मीटिंग के लिए पंचायत समिति सदस्यों को लेटर भेजा गया है।

फतेहाबाद पंचायत समिति में चेयरपर्सन समेत 29 सदस्य हैं। इन सभी को इस मीटिंग में शामिल होने के लिए लेटर भेज दिया गया है। वाइस चेयरमैन को अपनी कुर्सी बचाने के लिए 20 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। एडीसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 62 और पंचायती राज नियमावली 1995 के तहत यह मीटिंग बुलाई गई है।

जनवरी 2023 में तत्कालीन विधायक दुड़ाराम के समर्थन से फतेहाबाद पंचायत समिति के चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन सर्वसम्मति से चुने गए थे। तब वार्ड नंबर 14 से सदस्य पूजा अजय चराईपौत्रा को चेयरपर्सन और वार्ड नंबर 30 से सदस्य मदनलाल को वाइस चेयरमैन बनाया गया था। दुड़ाराम के नेतृत्व में 30 में से 29 सदस्य एकजुट हुए थे।

विशेष बात यह है कि उस समय प्रदेश में बीजेपी के साथ जेजेपी गठबंधन में थी। तब जेजेपी नेताओं ने अपना चेयरपर्सन बनाने के लिए भी जोर लगाया था। मगर दुड़ाराम ने अपने समर्थकों पर सर्वसम्मति बनवा दी थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़। रंगों के माध्यम से सीखने का अनूठा प्रयास : बचपन प्ले स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया रैड-डे | लाल रंग के परिधानों में नजर आए नन्हे विद्यार्थी

सुशील शर्मा
|
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।
महेंद्रगढ़। स्थानीय मौदाश्रम मंदिर के सामने स्थित बचपन प्ले स्कूल एवं ओम साईंराम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रैड-डे (Red Day) का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को लाल रंग के महत्व से परिचि...
Continue Reading

नारनौल। भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल : नेकी की दीवार हेल्प ग्रुप ने लगाई मीठे पानी की छबील | राहगीरों को बांटा शरबत, दूध और ठंडा पानी

रामचन्द्र सैनी
|
नई मंडी नारनौल में आयोजित छबील के दौरान राहगीरों को मीठा शरबत और ठंडा पानी वितरित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
नई मंडी नारनौल में आयोजित छबील के दौरान राहगीरों को मीठा शरबत और ठंडा पानी वितरित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल। बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच सामाजिक संस्थाओं ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सेवा कार्यों की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल एवं शहीद भगत सिंह जलकल्याण सेवा समिति हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में गुर...
Continue Reading

सतनाली। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर होगी रणनीति तय : सतनाली बीडीपीओ कार्यालय में कल विशेष बैठक | आंदोलन की रूपरेखा पर होगा मंथन

GZN इनपुट डेस्क
|
विक्रम नेहरा सतनाली
विक्रम नेहरा सतनाली
सतनाली। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से कर्मचारियों की लंबित मांगों और भविष्य की आंदोलनात्मक रणनीति को लेकर 22 मई 2026 (शुक्रवार) को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सतनाली में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें क्षेत्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending