नारनौल | राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि : प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन | आधुनिक भारत के शिल्पकार बताया

रिपोर्टर: GZN इनपुट डेस्क
| नारनौल

नारनौल | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया के नेतृत्व में नारनौल अनाज मंडी चौक स्थित डाकघर के निकट स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यवीर यादव झुकिया ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का जो सपना देखा, उसी का परिणाम है कि आज भारत तकनीक, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार, दूरदर्शी सोच और देश के विकास में दिए गए योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड़ ने कहा कि भारत जिस आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में रखी थी। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने देश को डिजिटल और तकनीकी क्रांति की दिशा प्रदान की, जिसका लाभ आज पूरे देश को मिल रहा है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव गांधी जी का नाम रहेगा” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजकुमार बिगोपुर, प्रो. राजवीर सिंह, सुमेर सिंह, विक्रम अवाना, महेंद्र राता, मनपाल पटीकरा, कविंदर एडवोकेट, सुमित चौधरी, डॉ. धीरज शर्मा, रणवीर दोगड़ा, वीरभान, नंदलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास | 84 धुनी तपस्या का दिव्य अनुष्ठान शुरू : गुरु गोरखनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ | 31 मई को होगा देसी घी का विशाल भंडारा

रामचन्द्र सैनी
|
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
कोरियावास | हरियाणा के कोरियावास स्थित गुरु गोरखनाथ धाम इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और तपस्या का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। धाम में 10 मई से शुरू हुई पवित्र 84 धुनी तपस्या के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा बालक नाथ मठ परंपरा औ...
Continue Reading

नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित

|
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल | हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41, नारनौल) एवं गो सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे सिविल अस्पताल नारनौ...
Continue Reading

नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरत...
Continue Reading
Advertisement

Trending