ज़िला
महेंद्रगढ़ | भव्य कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ : 321 महिलाओं ने लिया भाग
महेंद्रगढ़ | शहर के रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ बुधवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा, जिसमें वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्री अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज व्यास गद्दी पर विराजमान होकर भक्तों को कथा का रसपान करवाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के सभी भक्तों द्वारा किया जा रहा है। कथा के यजमान श्री मामन चौधरी एवं श्रीमती आशा गर्ग सपरिवार रहे, जिन्होंने श्रीमद् भागवत ग्रंथ को अपने सिर पर रखकर कलश यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा श्री शिव मंदिर चौधरी वाली गली से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल किशोरी कुंज पहुंची। यात्रा में 321 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बैंड-बाजों के साथ श्रीकृष्ण भक्ति में झूमते हुए भाग लिया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज राधा-कृष्ण की झांकी के साथ घोड़ा बग्गी में सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।

वृंदावन से आए कथा व्यास घोड़ा बग्गी में राधा-कृष्ण झांकी के साथ यात्रा में शामिल।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं रतन राठी परिवार एवं सुनीता अहरोदिया परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडी शिकंजी एवं फ्रूटी की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, रतन राठी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, सुरेश चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, देवेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, प्रेम चौधरी, सुरेश राठी, महेंद्र राठी, नरेश नांगलिया, गौरव अग्रवाल, सुभाष झूकिया, रामकुमार झूकिया, जुगल राजस्थानी, कमलेश बचीनी वाली, रीना बंटी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फतेहाबाद | पंचायत समिति में सियासी हलचल : वाइस-चेयरमैन की कुर्सी पर संकट | 4 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी अहम बैठक
नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित
नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद