नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित

रिपोर्टर:
| नारनौल

नारनौल | हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41, नारनौल) एवं गो सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे सिविल अस्पताल नारनौल की टीम को आपातकालीन सेवाओं के लिए सौंपा जाएगा।

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन और गो सेवा मंडल के संयुक्त रक्तदान शिविर में भाग लेते रक्तदाता।

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन और गो सेवा मंडल के संयुक्त रक्तदान शिविर में भाग लेते रक्तदाता।

शिविर का शुभारंभ एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने रिबन काटकर किया। यह रक्तदान शिविर गो सेवा मंडल के सदस्य राजेश यादव के पुत्र स्वर्गीय अतुल यादव की 11वीं पुण्यतिथि को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में पब्लिक हेल्थ परिवार नारनौल, गो सेवा मंडल, रेड क्रॉस सोसाइटी तथा सिविल अस्पताल की टीमों ने विशेष सहयोग दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानवता व सेवा भावना का परिचय दिया।

इस अवसर पर जिला प्रधान रमेश चन्द्र यादव, गो सेवा मंडल प्रधान सतपाल यादव, उजन पाल सिंह, मुकेश वालिया, उड़ान सेवा ट्रस्ट, युवा साथी ग्रुप प्रधान टिंकू सैनी, ब्रांच प्रधान रामशरण यादव सहित सुरेश कुमार, संदीप, श्योताज, राजेश कलवाड़ी, श्री भगवान शर्मा, कर्ण सिंह, राजवीर, शेर सिंह, महीपाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि | प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन : आधुनिक भारत के शिल्पकार बताया

GZN इनपुट डेस्क
|
नारनौल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
नारनौल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
नारनौल  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया के नेतृत्व में नारनौल अनाज मंडी चौक स्थित डाकघर के निकट स्थाप...
Continue Reading

नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरत...
Continue Reading

नारनौल। समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखी समस्याएं : अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के तहत आज लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में कुल 63 नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल...
Continue Reading
Advertisement

Trending