ज़िला
महेंद्रगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात | बेटे ने मां की हत्या कर कुएं में लगाई छलांग : गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर, पुलिस जांच शुरू
महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला कायमपुरा में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या करने और उसके बाद कुएं में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

महेंद्रगढ़ में मौके पर जांच करती हुई पुलिस टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय ब्रह्मादेवी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद आरोपी बेटा सुनील कुमार ने लगभग 50 फुट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। सुबह सब्जी मंडी पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब सुबह 7 बजे आरोपी को कुएं से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय जानकारी के अनुसार मां-बेटा दोनों घर में अकेले रहते थे। परिजनों का कहना है कि आरोपी शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में झगड़ा करता था, जिससे पारिवारिक तनाव की स्थिति बनी रहती थी।
पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के पीछे के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।
यादव सभा नांगल चौधरी में कबाड़ सामग्री की नीलामी की घोषणा | 24 मई को होगी खुली बोली प्रक्रिया : राव तुलाराम चौक के पास स्थित परिसर में होगी प्रक्रिया
पुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद