ज़िला
पुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
नांगल चौधरी पुलिस और सरपंचों के बीच चल रहा विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक रंग लेने लगा है। सरपंचों के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश महिला सचिव सुनीता गुर्जर ने खुलकर सरपंचों का समर्थन किया है और पुलिस प्रशासन के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
सुनीता गुर्जर ने आरोप लगाया कि नांगल चौधरी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पुलिस और सरकार का रवैया तानाशाही जैसा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है और प्रशासन जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। 
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका राजनीतिक परिणाम सामने आएगा। उनके अनुसार, जनता की नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर चुनावी राजनीति पर भी पड़ेगा।
कांग्रेस नेत्री ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह अपने सभी कार्य छोड़कर सरपंचों के समर्थन में मौके पर पहुंचेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी और टीम सरपंचों के साथ खड़ी है और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह विवाद पहले ही तब और बढ़ गया जब सरपंच एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के सभी ब्लॉकों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम ने नांगल चौधरी में प्रशासनिक तनाव को बढ़ा दिया है और मामला अब पूरी तरह राजनीतिक टकराव में बदलता नजर आ रहा है।
यादव सभा नांगल चौधरी में कबाड़ सामग्री की नीलामी की घोषणा | 24 मई को होगी खुली बोली प्रक्रिया : राव तुलाराम चौक के पास स्थित परिसर में होगी प्रक्रिया
रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद