पिता की बरसी पर परिवार ने दिखाई अनोखी मिसाल | बेटी गोद लेकर दिया सामाजिक संदेश : मृत्यु भोज को बताया कुप्रथा

रिपोर्टर: नितिन यादव
| हरियाणा
डबवाली के मुख्य लिपिक ओमप्रकाश बेटी को गोद लेने के बाद बेटे व पुत्रवधू के साथ।
डबवाली के मुख्य लिपिक ओमप्रकाश बेटी को गोद लेने के बाद बेटे व पुत्रवधू के साथ।

सिरसा   जिले के डबवाली क्षेत्र में एक परिवार ने अपने पिता की पांचवीं बरसी पर समाज को प्रेरणा देने वाली अनूठी पहल की है। डबवाली स्थित सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय में मुख्य लिपिक के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश सुथार ने अपने परिवार के साथ मिलकर न केवल सामाजिक सरोकारों में योगदान दिया, बल्कि एक बेटी को गोद लेकर समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया।

यह पहल पूर्व सरपंच स्वर्गीय आसा राम सुथार की स्मृति में की गई, जिनकी पांचवीं बरसी पर परिवार ने विभिन्न सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर गोशाला में 10 हजार रुपये का चारा दिया गया, जबकि वन मित्र टीम, खेल स्टेडियम विकास कमेटी रिसालिया खेड़ा और मंडी डबवाली एम्बुलेंस सेवा ट्रस्ट को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

परिवार का कहना है कि बेटी की कमी महसूस होने पर उन्होंने यह निर्णय लिया और बरसी के मौके पर एक बेटी को गोद लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस कदम को स्थानीय स्तर पर एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

ओमप्रकाश सुथार ने इस मौके पर कहा कि मृत्यु भोज जैसी परंपराएं समाज पर आर्थिक बोझ डालती हैं और इसे एक कुप्रथा के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बरसी और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची की बजाय जरूरतमंदों और सामाजिक कार्यों में सहयोग किया जाए, तो इससे समाज को सकारात्मक दिशा मिल सकती है।

परिवार की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है, क्योंकि इसमें परंपरा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी—तीनों का संदेश शामिल है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। घर में घुसकर महिला व पति से मारपीट : 10–15 लोगों पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप | शिव चौक गोल कोठी क्षेत्र में दहशत

राजेश भाम्भू
|
शिव चौक स्थित घर में ईंट फेंकते युवक।
शिव चौक स्थित घर में ईंट फेंकते युवक।
फतेहाबाद। शहर के शिव चौक स्थित गोल कोठी क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10-15 लोग एक साथ पहुंचे और घर में पथराव किया। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही। हमलावरों ने घर में मौजूद महिला स...
Continue Reading

पुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप

नितिन यादव
|
कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर
कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर
नांगल चौधरी   पुलिस और सरपंचों के बीच चल रहा विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक रंग लेने लगा है। सरपंचों के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश महिला सचिव सुनीता गुर्जर ने खुलकर सरपंचों का समर्थन किया है और पुलिस प्रशासन के रवैये पर गं...
Continue Reading

नारनौल | महिला सुरक्षा में नारनौल महिला थाना के अव्वल प्रयास : वर्ष 2025 की एक भी शिकायत नहीं रही लंबित

रामचन्द्र सैनी
|
महिला थाना नारनौल
महिला थाना नारनौल
नारनौल | महिला थाना महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के निवारण में जिले भर में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2025 के दौरान महिला थाना में आई शिकायतों के निस्तारण के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि थाना प्रशासन महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और...
Continue Reading
Advertisement

Trending