ज़िला
दिल्ली/हरियाणा | भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44.6°C तक पहुंचा : आंधी-बारिश की संभावना | मौसम विभाग का येलो अलर्ट
दिल्ली/हरियाणा | इन दिनों भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पूरे इलाके में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी मरुस्थलीय शुष्क हवाओं और तेज धूप के कारण वातावरण से नमी कम हो गई है, जिससे गर्मी और अधिक झुलसाने वाली हो गई है। अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि रात का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रोहतक में सबसे अधिक 44.6°C तापमान दर्ज किया गया, वहीं भिवानी की रात 30°C के साथ सबसे गर्म रही।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बढ़ी है। इसका असर शनिवार शाम से रविवार रात तक देखने को मिलेगा, जिसमें तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में बड़ी गिरावट नहीं होगी, केवल हल्की राहत मिल सकती है।
आगे के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 अप्रैल के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में मौसम फिर बदलेगा। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम में बदलाव के साथ हवाओं की दिशा पश्चिमी से दक्षिण-पश्चिमी होने पर वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे सूखी गर्मी की जगह उमस भरी गर्मी महसूस होगी। यदि हवाओं की गति धीमी रही तो उमस लोगों को अधिक परेशान कर सकती है। वहीं 30 अप्रैल, 2 मई और 5 मई को भी नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे अप्रैल के अंत और मई के पहले सप्ताह में मौसम लगातार बदलता रहेगा।
जिला महेंद्रगढ़ और हिसार में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान 42 से 43.5°C और रात का तापमान 25.5 से 29.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। हिसार में भी दिन का तापमान 43°C और रात का 25.6°C रिकॉर्ड किया गया। दोनों जिलों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है, हालांकि आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है।
चंडीगढ़ | किसानों को बड़ी राहत, ‘किसान ई-खरीद एप’ होगा लॉन्च : व्हाट्सएप से मिलेगा क्यूआर जे फॉर्म | खरीद-पेमेंट प्रक्रिया होगी पारदर्शी
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद