ज़िला
अटेली | गर्मी में बढ़े त्वचा रोग, निशुल्क शिविर में 56 मरीजों की जांच : डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह
अटेली | राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अग्रवाल सभा द्वारा निशुल्क त्वचा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 56 मरीजों ने अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच करवाई और सभी को मौके पर ही परामर्श के साथ दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. दीपक यादव ने अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच करते हुए बताया कि मौसम में बढ़ती गर्मी और उमस के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, पसीना, धूल और संक्रमण के चलते एलर्जी, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की त्वचा एलर्जी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है क्योंकि लंबे समय तक बनी रहने वाली एलर्जी गंभीर रूप ले सकती है।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गर्मी के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा त्वचा को तेज धूप से बचाएं, इससे त्वचा रोगों से काफी हद तक बचाव संभव है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान संजय अग्रवाल, जितेंद्र सिंगल, परमेश्वर दयाल, रवि अग्रवाल, हिमांशु गोयल और महेंद्र गोयल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
अटेली | वेद वाटिका में 21 दिवसीय योग शिविर जारी : ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल15 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता