महेंद्रगढ़ | स्व-गणना जागरूकता रैली निकली : एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी, डिजिटल जनगणना को लेकर किया जागरूक

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
सतनाली में स्व-गणना जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते एसडीएम योगेश सैनी और रैली में भाग लेते विद्यार्थी।
सतनाली में स्व-गणना जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते एसडीएम योगेश सैनी और रैली में भाग लेते विद्यार्थी।

महेंद्रगढ़ | सतनाली में स्व-गणना जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में एल.एन.बी. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया।

रैली का शुभारंभ महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की पहली डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण स्वयं दर्ज करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस बार नागरिक घर बैठे ही अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य में स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण सुरक्षित तरीके से भर सकते हैं।

इसके अगले चरण में 1 मई से फील्ड स्टाफ द्वारा मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड एवं पंचायत अधिकारी मनोज यादव, एल.एन.बी. विद्यालय के प्राचार्य जयवीर सिंह, पीएम श्री कन्या विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार यादव, ब्लॉक समिति सतनाली की वाइस चेयरपर्सन गीता देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Array
|
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। [cap...
Continue Reading

फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

Array
|
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्...
Continue Reading

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह : न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

Array
|
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा आज नए बार रूम में स्थानांतरित होकर आए माननीय न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के सम्मान में गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया एवं पुलि...
Continue Reading
Advertisement

Trending