फरीदाबाद | पति की हत्या का खुलासा | पत्नी व साला गिरफ्तार :क्राइम ब्रांच DLF की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद

हत्या केस में आरोपी पत्नी व साला पुलिस गिरफ्त में
हत्या केस में आरोपी पत्नी व साला पुलिस गिरफ्त में

फरीदाबाद | पति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और साले को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना डबुआ क्षेत्र का है, जहां 23 अप्रैल की सुबह डबुआ-पाली रोड पर जयबीर नामक व्यक्ति की डेड बॉडी कूड़े के ढेर में मिली थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव नरहुली जिला एटा (उत्तर प्रदेश) निवासी धर्मबीर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भाई जयबीर की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कूड़े में फेंक दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके साले चंद्रप्रकाश निवासी डबुआ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसका पति जयबीर शराब पीकर रोज झगड़ा करता था, जिससे परेशान होकर उसने 22/23 अप्रैल की रात अपने जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पहले जंगले में फांसी पर लटकाया और फिर 23 अप्रैल की सुबह मोटरसाइकिल पर शव को ले जाकर डबुआ-पाली रोड, उत्तम नगर के पास कूड़े में फेंक दिया।

पुलिस ने साले चंद्रप्रकाश को जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी पत्नी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | HCS परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा : दूसरे की जगह दे रहा था पेपर, दोनों काबू

धर्मेंद्र यादव
|
HCS परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी मामले में पकड़े गए आरोपी
HCS परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी मामले में पकड़े गए आरोपी
फरीदाबाद | हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित HCS (Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के दौरान एक व्यक्ति को असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा ...
Continue Reading

नारनौल। आरोपों की आंधी में उड़ा पुराना:अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का नेतृत्व, झारखंड के बसंत मित्तल का कब्जा, गोपाल शरण गर्ग 384 वोटों से हारे

रामचन्द्र सैनी
|
चुनाव अधिकारियों की टीम द्वारा घोषित रिजल्ट
चुनाव अधिकारियों की टीम द्वारा घोषित रिजल्ट
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के बहुचर्चित चुनाव आखिरकार आज संपन्न हो गए, जिन पर पिछले कई दिनों से पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। झारखंड के बसंत कुमार मित्तल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया और नारनौल के गोपाल श...
Continue Reading

पलवल | दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या: घर में मिले शव, 3 माह का बेटा गायब, 6 पर केस दर्ज आरोपी फरार

जिला ब्यूरो
|
4 साल की मासूम बच्ची
4 साल की मासूम बच्ची
पलवल | किठवाड़ी में दहेज के लिए एक 23 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी 3 महीने के नवजात बेटे को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज के लिए प्रताड़ना से ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: