ज़िला
फरीदाबाद | HCS परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा : दूसरे की जगह दे रहा था पेपर, दोनों काबू
फरीदाबाद | हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित HCS (Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के दौरान एक व्यक्ति को असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए काबू किया गया।
यह मामला सेक्टर 7C स्थित के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र का है, जहां केंद्र संख्या 082 पर यह गड़बड़ी सामने आई। पुलिस ने इस मामले में थाना सेक्टर 8 फरीदाबाद में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि असली अभ्यर्थी विशाल कुमार परीक्षा में अनुपस्थित था और उसकी जगह मानव पुत्र आनंद, निवासी गांव करौथा जिला रोहतक, पेपर दे रहा था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फर्जी कैंडिडेट मानव और असली अभ्यर्थी विशाल कुमार निवासी मदीना, रोहतक—दोनों को काबू कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल16 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
राष्टीय6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता