फतेहाबाद दिग्विजय चौटाला का सरकार पर हमला | कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, DGP पर निशाना : 27 अप्रैल को हिसार महापंचायत का आह्वान

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

(जेजेपी)  युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला मीडिया से बात करते हुए 
(जेजेपी)  युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला मीडिया से बात करते हुए 

फतेहाबाद । जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और सरकार व डीजीपी हालात संभालने में नाकाम हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा को बचाने का समय आ गया है और केंद्रीय एजेंसियों को खुलेआम घूम रहे अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। दिग्विजय ने दावा किया कि भिवानी में उनकी गाड़ियों को इंटरसेप्ट किया गया, जबकि सिरसा में पुलिसकर्मी एके-47 जैसे हथियारों के साथ घूम रहे हैं।

पंजाब पुलिस कानून के तहत हरियाणा में सीआईए जैसी एजेंसी का कोई प्रावधान नहीं है और बिना वर्दी के कार्रवाई की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि छोटे-छोटे मामलों में केस दर्ज किए जा रहे हैं और जिन लोगों को जेल भेजा गया, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में छात्रों की आवाज दबाई जा रही है और यूनिवर्सिटीज को एक विशेष विचारधारा तक सीमित किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है।

दिग्विजय चौटाला फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 27 अप्रैल को हिसार में होने वाली महापंचायत के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर असुरक्षा की भावना है। सिरसा की जाट धर्मशाला की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आधी रात को हथियारबंद लोग दीवार फांदकर अंदर घुसे और एक-एक कमरे की तलाशी ली, जिससे वहां दहशत फैल गई। इस मामले की शिकायत एसपी सिरसा को दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई है।

उन्होंने हिसार में महापंचायत बुलाने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में वीसी से मिलने गए उनके और उनके साथियों पर हिसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ पुलिस अधिकारियों का विवाद हुआ, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद संबंधित अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में 27 अप्रैल को हिसार में महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से जेजेपी कार्यकर्ताओं और छात्रों को आमंत्रित किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | गैंगवार का खौफ, शादी की खुशियां मातम में बदली: पूर्व पंचायत समिति सदस्य यादराम की कुचलकर हत्या, 10–12 बदमाशों पर आरोप

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी के गांव नयान में वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांव नयान में वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांव नयान में शादी समारोह के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य यादराम की कथित तौर पर गाड़ी से कुचलकर और लाठियों से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने 10–12 बदमाशों पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस हर एंगल से जांच की बात कह रही है...
Continue Reading

फतेहाबाद। जाखल में पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा : पत्नी और दोस्त ने मिलकर गला दबाकर की हत्या | शव नहर में फेंका, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए
आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए
जिले के जाखल क्षेत्र में पति की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर उसके ही दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी पूजा और उसके साथी श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। ...
Continue Reading

कोटपूतली | लापता बुजुर्ग का शव डंपिंग यार्ड में मिला : क्षत-विक्षत हालत में हड्डियों का ढांचा बना, क्षेत्र में सनसनी

जिला ब्यूरो
|
डंपिंग यार्ड के पास मिला बुजुर्ग का शव
डंपिंग यार्ड के पास मिला बुजुर्ग का शव
कोटपूतली-पावटा क्षेत्र में 80 वर्षीय लापता बुजुर्ग ओमप्रकाश अग्रवाल का शव मिलने से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। लापता होने के चार दिन बाद मिला शवअंबेडकर पार्क स्थित सब्जी मंड...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: