महेंद्रगढ़ में हकेवि का 10 दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम संपन्न , 223 में से 30 प्रतिभागियों का चयन : विशेषज्ञों ने शोध गुणवत्ता पर दिया जोर

रिपोर्टर:
| महेंद्रगढ़
हकेवि में शोध प्रविधि पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागी व प्राध्यापक
हकेवि में शोध प्रविधि पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागी व प्राध्यापक

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली के सहयोग से सामाजिक विज्ञान पर केंद्रित दस दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम (आरएमसी) का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से प्राप्त 223 आवेदनों में से 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

चयनित प्रतिभागियों में 10 हकेवि से, 10 हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से तथा 10 अन्य राज्यों से शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अर्थशास्त्र, प्रबंधन, वाणिज्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, शिक्षक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, होटल प्रबंधन एवं जनसंचार जैसे विविध विषयों का प्रतिनिधित्व किया। समापन सत्र में समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए सुदृढ़ शोध प्रविधि के महत्व पर बल दिया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के संरक्षण में आयोजित इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक विज्ञानों में शोध क्षमता को सुदृढ़ करना रहा, जिसमें सैद्धांतिक आधारों को व्यावहारिक अनुप्रयोगों से जोड़ा गया।

दस दिनों के दौरान शोध दर्शन एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली, रिसर्च डिजाइन, साहित्य समीक्षा तकनीक, परिकल्पना परीक्षण, अर्थमितीय एवं बहुविविध विश्लेषण, गुणात्मक शोध विधियां, अकादमिक लेखन तथा प्रकाशन नैतिकता जैसे विषयों को विस्तार से शामिल किया गया।

कार्यक्रम में एसपीएसएस और स्टाटा जैसे सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग (एसईएम) जैसे उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा फील्ड विजिट, केस-आधारित शिक्षण और इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने भागीदारी की। समापन सत्र में पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. सुमित कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि प्रतिभागियों ने इसकी बहुविषयी दृष्टिकोण, व्यावहारिकता और शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की। अंत में प्रो. रंजन अनेजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा, डॉ. अनुराग बी. सिंह, डॉ. रश्मि तंवर एवं डॉ. रेनु सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending