15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी के कोच पहुंचे क्रिकेट अकादमी : खिलाड़ियों को सिखाए जीत के गुर

MK मौर्या
|
गुरुग्राम

सेक्टर-95 की आर एस क्रिकेट अकादमी में विशेष सत्र, खिलाड़ियों को तकनीक, अनुशासन और मैच प्रेशर से निपटने का प्रशिक्षण

गुरुग्राम में 15 वर्षीय उभरते क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के कोच संजय कुमार (एनसीए लेवल-2 प्रमाणित, बीसीसीआई) सेक्टर-95 स्थित आर एस क्रिकेट अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने युवा खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बल्लेबाजी तकनीक, अनुशासन और मैच के दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने के तरीके विस्तार से सिखाए गए। कोच ने खिलाड़ियों को बताया कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, फिटनेस और मानसिक मजबूती बेहद जरूरी है।

कोच संजय कुमार ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ उनके परिवार, खासकर पिता का योगदान अहम है। कम उम्र में ही वैभव लगातार शानदार प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बना रहे हैं और क्रिकेट जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं।

हाल ही में आईपीएल के दौरान भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर दो छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए।

इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया और उनकी तकनीक में सुधार किया गया। कोच ने खेल के प्रति अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।

इस मौके पर रवि कुमार शर्मा, संचालक, आर एस क्रिकेट अकादमी ने कहा कि ऐसे अनुभवी कोच का मार्गदर्शन मिलना खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने बताया कि अकादमी लगातार युवा प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म देने के लिए प्रयासरत है।

वहीं खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोच के साथ अभ्यास कर उन्हें नई तकनीक सीखने का मौका मिला और इससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के सत्र उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading

नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री

हरीसिंह
|
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: