गुरुग्राम गैंगस्टर साहिल चौहान गिरफ्तार: थाईलैंड से डिपोर्ट, आज भारत लाया जाएगा, STF करेगी बड़ा खुलासा

रिपोर्टर: GZN डेस्क
| गुरुग्राम
गुरुग्राम गैंगस्टर साहिल चौहान गिरफ्तार, थाईलैंड से डिपोर्ट, STF करेगी बड़ा खुलासा
गुरुग्राम गैंगस्टर साहिल चौहान गिरफ्तार, थाईलैंड से डिपोर्ट, STF करेगी बड़ा खुलासा

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है और दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुग्राम व अंबाला STF की टीमें उसे अपनी कस्टडी में लेंगी।

पुलिस के अनुसार साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था और थाईलैंड में छिपकर विदेश से ही आपराधिक नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह गुरुग्राम निवासी कुख्यात कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ है और उस पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, रंगदारी और गैंगवार जैसी वारदातों को अंजाम दिलाने के आरोप हैं।

साहिल चौहान राष्ट्रीय जांच एजेंसी का भी वांटेड आरोपी है। उस पर विदेशी धरती से भारत में हत्या की साजिश रचने और संगठित अपराध चलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। केंद्रीय एजेंसियों और STF की संयुक्त कार्रवाई में उसे विदेश में डिटेन किया गया था।

आज उसे दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से STF टीम उसे अपनी कस्टडी में लेकर आगे की पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में STF की ओर से जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर से जुड़े कई गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। इन गैंगस्टरों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग, कौशल चौधरी गैंग और अन्य संगठित अपराध गिरोहों से रहा है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कूड़े के ढेर से खाना खाते गोवंश
कूड़े के ढेर से खाना खाते गोवंश
रेवाड़ी। एक ओर देशभर में गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर बहस जारी है और गौसंरक्षण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं रेवाड़ी में हुई एक दर्दनाक घटना ने इन दावों की हकीकत पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के दिल्ली गेट स्थित गोलचक्क...
Continue Reading

पंचकूला | हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल : 37 इंस्पेक्टरों के तबादले | कई जिलों में नई तैनाती | आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल।
हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल।
पंचकूला। हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने 37 इंस्पेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से 23 और 14 इंस्पेक्टरों को विभिन्न जिलों तथा विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी तब...
Continue Reading

कुरुक्षेत्र | मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी : बिजली आपूर्ति ठप | कई ट्रेनें प्रभावित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे और बहाली कार्य में जुटी रेलवे टीम।
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे और बहाली कार्य में जुटी रेलवे टीम।
कुरुक्षेत्र। सोमवार दोपहर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण ट्रैक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने तत्क...
Continue Reading
Advertisement

Trending