नारनौल | महिला सुरक्षा में नारनौल महिला थाना के अव्वल प्रयास : वर्ष 2025 की एक भी शिकायत नहीं रही लंबित

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
महिला थाना नारनौल
महिला थाना नारनौल

नारनौल | महिला थाना महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के निवारण में जिले भर में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2025 के दौरान महिला थाना में आई शिकायतों के निस्तारण के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि थाना प्रशासन महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। खास बात यह रही कि जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक महिला थाना में एक भी शिकायत लंबित नहीं रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में महिला थाना नारनौल में महिलाओं से संबंधित कुल 425 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 374 शिकायतों का समाधान कर उन्हें डिस्पोज ऑफ किया गया, जबकि 51 मामलों को आगे की कार्रवाई और आपसी समझौते के प्रयासों के लिए एडीआर सेंटर भेजा गया।

मासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी माह में 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 का निस्तारण किया गया और 2 मामले एडीआर सेंटर भेजे गए। फरवरी में 18 शिकायतों में से 16 का समाधान हुआ तथा 2 मामले रेफर किए गए। मार्च में 26 शिकायतों में से 23 का निपटारा हुआ और 3 मामले एडीआर सेंटर भेजे गए।

अप्रैल में 40 शिकायतें आईं, जिनमें 33 शिकायतों का समाधान किया गया तथा 7 मामले एडीआर सेंटर भेजे गए। मई माह में 48 शिकायतों में से 40 का निस्तारण हुआ और 8 मामले रेफर किए गए। जून में प्राप्त 45 शिकायतों में से 39 का समाधान किया गया जबकि 6 मामलों को एडीआर सेंटर भेजा गया।

जुलाई में 43 शिकायतों में से 39 का निपटारा किया गया तथा 4 मामले एडीआर सेंटर भेजे गए। अगस्त में 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 31 शिकायतों का समाधान हुआ और 2 मामले रेफर किए गए। सितंबर में 36 शिकायतों में से 27 का निस्तारण किया गया तथा 9 मामले एडीआर सेंटर भेजे गए।

अक्टूबर में 39 शिकायतों में से 37 का समाधान हुआ और 2 मामले एडीआर सेंटर भेजे गए। नवंबर माह में 41 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अधिकांश मामलों का निस्तारण किया गया तथा 6 मामलों को एडीआर सेंटर रेफर किया गया। दिसंबर 2025 में प्राप्त सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया और पूरे वर्ष के दौरान कोई भी मामला लंबित नहीं छोड़ा गया।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजूषा शाह ने बताया कि महिलाओं के उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और पति-पत्नी के आपसी विवादों से संबंधित जो भी शिकायतें थाना में आती हैं, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में दोनों पक्षों को समझाकर वैवाहिक जीवन को प्रेमपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं जिन मामलों में समझौते की संभावना कम होती है, उन्हें नियमानुसार एडीआर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन

नितिन यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़  जिले में महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत के दौरान यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने बताया कि महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे

नितिन यादव
|
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल  गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending