फतेहाबाद में निवेश के नाम पर ठगी: कंपनी की एमडी गिरफ्तार

रिपोर्टर:
|
फतेहाबाद में निवेश के नाम पर 29 लाख की ठगी, फर्जी कंपनी की एमडी खुशी गिरफ्तार
फतेहाबाद में निवेश के नाम पर 29 लाख की ठगी, फर्जी कंपनी की एमडी खुशी गिरफ्तार

फतेहाबाद, 28 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुशी (निवासी सिम्बलवाला, टोहाना) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला शिकायतकर्ताओं बलजीत सिंह और कविता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने “प्रिंस पाखी एजुकेशन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई और लोगों को दुबई में गोल्ड व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

आरोपियों ने निवेश पर हर महीने 10 से 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर करीब 29 लाख 25 हजार रुपये निवेश करवाए। शुरुआत में कुछ रकम लौटाकर विश्वास जीता गया, लेकिन बाद में करीब 23 लाख 3 हजार रुपये की राशि वापस नहीं की गई।

जब पीड़ितों ने पैसे मांगे तो उन्हें गाली-गलौज और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी गईं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

तकनीकी साक्ष्यों और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने कंपनी की एमडी खुशी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार ...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बबीता वर्मा
|
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा आकेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने...
Continue Reading

फरीदाबाद | बेटे ने पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार : थाना पल्ला टीम की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | थाना पल्ला पुलिस टीम ने पिता के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में शिकायतकर्ता के पुत्र भरत, निवासी गांव खरकानाटोली, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड), हाल निवासी नोएडा को 11 जून तथा उसके साथी ओमकार, निवासी भूडनगरिया, अलीगढ़ (उत्तर प्रदे...
Continue Reading
Advertisement

Trending