हिसार | सेना भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से शुरू : एडमिट कार्ड जारी | समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा
हिसार सेना भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से शुरू, एडमिट कार्ड जारी
हिसार सेना भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से शुरू, एडमिट कार्ड जारी

हिसार | भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025-26 को लेकर सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर अंकित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पूर्ण रूप से पालन करें। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दर्ज किया गया है, इसलिए उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई गई है।

सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने यह भी कहा है कि यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सीधे सेना भर्ती कार्यालय हिसार से संपर्क कर सकता है। कार्यालय की ओर से सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने की अपील की गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending