ज़िला
हिसार | अतिक्रमण हटाने पहुंची HSVP टीम का विरोध : दुकानदार झाड़ू लेकर SDO को मारने दौड़ा, VIDEO वायरल
हिसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक दुकानदार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के एसडीओ पर झाड़ू लेकर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। घटना सेक्टर-14 मार्केट की है, जहां हाईकोर्ट के आदेशों के तहत अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई चल रही थी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में दुकानदार एसडीओ रामप्रसाद के साथ बहस और गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे पकड़कर हिरासत में लेते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, HSVP की टीम सोमवार को सेक्टर-14 मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों, दुकानों के बाहर रखे सामान और कोठियों के सामने बने अवैध रैंप हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान एक दुकानदार अचानक नाराज हो गया और हाथ में झाड़ू लेकर मौके पर पहुंचे एसडीओ रामप्रसाद की ओर दौड़ पड़ा। आरोप है कि दुकानदार ने एसडीओ के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और आरोपी दुकानदार को पकड़कर थाने ले गए। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार अचानक हुई कार्रवाई से नाराज था। उसका कहना था कि प्रशासन को दुकानदारों को सामान हटाने के लिए कम से कम एक घंटे का समय देना चाहिए था। हालांकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पहले से तय अभियान के तहत की जा रही थी।
वीडियो में एसडीओ रामप्रसाद साफ तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और गाली-गलौज करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने मौके पर ही पुलिस को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी।
एसडीओ रामप्रसाद ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सेक्टर-14 मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में झाड़ू लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्ति शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। एसडीओ ने कहा कि वे खुद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत देंगे और एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सेक्टरों की सड़कें और सार्वजनिक स्थान पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त होने चाहिए। इसी के तहत सेक्टर-14, सेक्टर-14 पार्ट टू, सेक्टर-33, सेक्टर-1 से 4 सहित कई इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और जहां पहले अतिक्रमण हटाया जा चुका है, वहां दोबारा निरीक्षण कर स्थिति की जांच की जाएगी।
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद