ज़िला
रोहतक | ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का डीसी ऑफिस पर धरना :मांगें नहीं मानी तो मंत्री कृष्ण बेदी के आवास का होगा घेराव
रोहतक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा राज्य स्तरीय सम्मेलन कर मंत्री कृष्ण बेदी के आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दिलेर सिंह ने बताया कि कर्मचारी 15 मई से लगातार हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक सरकार या प्रशासन की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने उनका समर्थन किया था और अब नगर निगम कर्मचारी भी उनके समर्थन में धरने पर पहुंच रहे हैं। इससे कर्मचारियों के आंदोलन को और मजबूती मिल रही है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावों और विभिन्न मंचों से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। दिलेर सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारियों को आज भी निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किए गए सभी वादों को तुरंत लागू किया जाए।
कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल के चलते 15 मई से गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। रोहतक जिले के गांवों में केवल 104 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि जरूरत इससे चार गुना अधिक कर्मचारियों की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी प्रत्येक 400 आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार नई भर्तियां नहीं कर रही, जिससे काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें 20 मई तक का समय दिया गया है। यदि तब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा और मंत्री कृष्ण बेदी के आवास का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।
सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद