ज़िला
हिसार | कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश बने स्टेट OBC चेयरमैन : AICC ने दी बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी
हिसार राजनीति में आदमपुर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस विधायक और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश का पार्टी में कद लगातार बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का नया स्टेट चेयरमैन नियुक्त किया है। कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक नियुक्ति माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी हरियाणा में अपने संगठन को मजबूत करने और ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटी हुई है।
चंद्रप्रकाश को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। ऐसे में ओबीसी विभाग जैसी अहम जिम्मेदारी मिलने को हुड्डा खेमे की संगठन में बढ़ती पकड़ के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस के भीतर यह नियुक्ति आगामी सांगठनिक फेरबदल और चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चंद्रप्रकाश के प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक समीकरणों की समझ का लाभ संगठन को मिलेगा।
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश ने हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से जीत दर्ज कर प्रदेश राजनीति में बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के परिवार के दशकों पुराने राजनीतिक गढ़ को हिलाते हुए भाजपा उम्मीदवार और कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को 1268 वोटों से हराया था। आदमपुर सीट को भजनलाल परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है और इस परिवार का इस क्षेत्र में करीब 57 वर्षों तक प्रभाव रहा। ऐसे में चंद्रप्रकाश की जीत को कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना गया था।
आदमपुर विधानसभा क्षेत्र सामाजिक और जातीय समीकरणों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां करीब 1.78 लाख मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग 94 हजार 940 और महिला मतदाता करीब 93 हजार 708 हैं। इस सीट पर जाट और ओबीसी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र में करीब 55 हजार जाट वोटर हैं, जबकि बिश्नोई समाज के लगभग 28 हजार मतदाता बताए जाते हैं। इसके अलावा अन्य ओबीसी वर्गों के करीब 29 हजार वोट हैं, जिनमें जांगड़ा और कुम्हार समुदाय के मतदाता बड़ी संख्या में शामिल हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस द्वारा चंद्रप्रकाश को ओबीसी विभाग की जिम्मेदारी देना भविष्य की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। इससे पार्टी ओबीसी समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेगी। वहीं इस नियुक्ति से चंद्रप्रकाश का राजनीतिक प्रभाव और संगठनात्मक कद दोनों बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद