ज़िला
कुरुक्षेत्र | STF और भाऊ गैंग के शूटरों में मुठभेड़ : 20 राउंड फायरिंग में दोनों बदमाश घायल, SI की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
कुरुक्षेत्र जिले में मंगलवार शाम करनाल STF यूनिट और भाऊ गैंग से जुड़े दो शूटरों के बीच जीटी रोड पर शाहाबाद क्षेत्र के रतनगढ़ गांव के पास जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दोनों शूटरों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। कार्रवाई के दौरान STF के एक सब-इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार STF को पहले से इनपुट मिला था कि भाऊ गैंग के दो हथियारबंद शूटर इलाके में मौजूद हैं और रोहतक की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की और जैसे ही संदिग्धों की पहचान हुई, दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
STF ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को पैरों में गोली मारकर काबू कर लिया। घायल अवस्था में दोनों को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों की पहचान अमृतसर निवासी कशिश और हर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं और रोहतक में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना में थे।
मौके से STF ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक विदेशी पिस्टल भी बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
भाऊ गैंग, जिसका संचालन रोहतक के रिटौली गांव निवासी हिमांशु भाऊ द्वारा किया जाता है, हाल के वर्षों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामलों में सक्रिय रहा है। बताया जाता है कि हिमांशु भाऊ 2022 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था और फिलहाल विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ के बाद गैंग के स्थानीय नेटवर्क और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पूरे मामले की जांच STF और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।
सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद