पलवल | शादी के अगले दिन युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान : सुहागरात पर विवाद के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर: GZN इनपुट डेस्क
| हरियाणा
पलवल के निजी स्कूल में साइंस टीचर रहे ओमप्रकाश की फाइल फोटो
पलवल के निजी स्कूल में साइंस टीचर रहे ओमप्रकाश की फाइल फोटो

हरियाणा  पलवल जिले में शादी के अगले ही दिन एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पलवल के वली मोहम्मदपुर उर्फ लहरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में साइंस टीचर था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर मानसिक प्रताड़ना तथा धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) फरीदाबाद ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश की शादी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ निवासी भूमिका के साथ हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी और दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। 30 अप्रैल को दुल्हन की विदाई के बाद परिवार उसे अपने घर लेकर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि शादी की पहली रात यानी सुहागरात पर ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घर की महिलाओं ने कमरे से तेज आवाजें और झगड़े जैसी स्थिति महसूस की थी, लेकिन इसे सामान्य वैवाहिक बातचीत समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि विवाद किस कारण हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक के भाई जयभगवान के अनुसार, अगले दिन 1 मई की सुबह करीब 7 बजे के बाद ओमप्रकाश के मोबाइल पर लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगीं। परिवार का आरोप है कि अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम नाम के युवक फोन कर उसे धमका रहे थे। इनमें से एक युवक दुल्हन के मामा का बेटा बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि लगातार आ रही धमकियों से ओमप्रकाश मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। उसने अपने पिता अशोक को भी बताया था कि उसे धमकाया जा रहा है और वह तनाव में है।

परिवार ने बताया कि उन्होंने ओमप्रकाश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन फोन कॉल्स का सिलसिला लगातार जारी रहा। इसी मानसिक दबाव में आकर वह घर से बिना बताए निकल गया और होडल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

शुरुआत में परिवार को पूरे मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में मोबाइल कॉल्स और अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने के बाद उन्हें मानसिक प्रताड़ना का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने जीआरपी फरीदाबाद को शिकायत दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पत्नी भूमिका सहित अजय, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading

कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द

नितिन यादव
|
हरियाणा में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा  प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के माहौल को और अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में यह तय किया गया है कि अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक कक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उ...
Continue Reading
Advertisement

Trending