ज़िला
सोनीपत | बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ : एक आरोपी के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार; ओला ड्राइवर पर सुए से हमला कर की थी लूट
सोनीपत जिले में मंगलवार को CIA-1 क्राइम यूनिट वेस्ट की पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खरखौदा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर वारदातों में शामिल थे और किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजू उर्फ बांडा नामक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं उसका साथी संजय पुत्र रमेश कुमार, निवासी न्यू पटेल पार्क लाइनपार बहादुरगढ़, जिला झज्जर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी 11 मई 2026 को रोहट गांव के पास ओला टैक्सी चालक असलम खान के साथ हुई लूट और हत्या के प्रयास की वारदात में शामिल थे। उस दौरान आरोपियों ने चालक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया था और उसे गंभीर हालत में सड़क किनारे छोड़कर नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना सदर सोनीपत में पहले ही हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं में केस दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली के कई जिलों में लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं। राजू उर्फ बांडा पर अकेले ही आठ से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के निर्देश और पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं, जो लगातार तकनीकी निगरानी और छापेमारी कर रही थीं।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा हो सकता है।
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद