Kurukshetra News | नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार : हरिद्वार से जुड़ा आरोपी काबू | कोर्ट में किया पेश

कुरुक्षेत्र। नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में थाना लाडवा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोनू निवासी खेड़ी शिकोहपुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इससे पहले लाडवा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऋषिपाल और यशपाल निवासी रादौर, जिला यमुनानगर को मोटरसाइकिल सहित काबू किया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 332 ग्राम चरस बरामद की थी। इसके बाद थाना लाडवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच के दौरान मोनू का नाम नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी के तौर पर सामने आया। इसके बाद थाना लाडवा पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर जांच जारी है।
Editor: नितिन यादव



