ज़िला
हरियाणा | सोनीपत सतलोक आश्रम में नवजोत कौर सिद्धू ने रामपाल से की मुलाकात : भक्ति और सेवा पर हुई चर्चा
सोनीपत सतलोक आश्रम धनाना में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने रामपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामपाल के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और भक्ति, सेवा तथा समाज सेवा को लेकर विस्तार से बातचीत की।
मुलाकात के दौरान डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह पटियाला से आई हैं और रामपाल से भक्ति प्राप्त करने की इच्छा लेकर यहां पहुंची हैं। इस पर रामपाल ने उनका स्वागत किया और कहा कि सेवा और भक्ति जीवन का सर्वोच्च मार्ग है तथा समाज की भलाई धर्मनीति से भी संभव है।
वीडियो में दोनों के बीच बातचीत को दर्शाया गया है, जिसमें नवजोत कौर सिद्धू यह कहते हुए दिखाई देती हैं कि वह राजनीति से ज्यादा धर्म के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती हैं। वहीं रामपाल ने कहा कि जब लोग संतों से जुड़ते हैं तो यह समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।
जानकारी के अनुसार, यह पहली मुलाकात नहीं है। इससे पहले भी करीब तीन महीने पहले डॉ. नवजोत कौर सिद्धू सतलोक आश्रम फतेहगढ़ साहिब पहुंची थीं, जहां उन्होंने संत परंपरा और सेवा को लेकर अपने विचार साझा किए थे।
इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया है और कई बार भक्ति, गौसेवा और आयुर्वेदिक जीवनशैली को लेकर सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं।
सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद