Ateli News | गौशाला में लंपी की रोकथाम के लिए फोगिंग : मक्खी-मच्छरों से बचाव पर जोर | एहतियाती कदम उठाए

क्षेत्र में लंपी बीमारी को लेकर बढ़ी चिंता के बीच श्री बाल गोपाल गौशाला बिहाली में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। गौशाला परिसर में फोगिंग करवाई गई, ताकि मक्खी-मच्छरों पर नियंत्रण किया जा सके और पशुओं को बीमारी के संक्रमण से बचाने में मदद मिले।
डॉ. दलीप सिंह ने अपनी टीम के साथ गौशाला परिसर में फोगिंग करवाई। इस दौरान पशुओं के रहने वाले स्थानों और गौशाला परिसर में बीमारी की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक एहतियाती उपाय किए गए।

गौशाला प्रबंधन के अनुसार लंपी बीमारी को देखते हुए पशुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत परिसर में साफ-सफाई के साथ मक्खी-मच्छरों पर नियंत्रण के लिए फोगिंग कराई गई।
इस अवसर पर गौशाला प्रधान महिपाल सिंह, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, मैनेजर बलबीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष संता नंद, अमर सिंह नंबरदार, मनोज कुमार और विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



