Nangal Chaudhary News | यादव सभा में मनी जन्माष्टमी : श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन | भाईचारे का दिया संदेश

यादव सभा नांगल चौधरी में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभा परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में यादव सभा के प्रधान कर्मपाल यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी विभिन्न लीलाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और संदेश को याद करने का अवसर है।
कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की सहभागिता से सभा परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर सभा के सचिव सुनील यादव, विक्रम नांगल कलिया, दीपक यादव मांदी, बेगराज सेठ, वीरेंद्र थानेदार, डॉ. विकास नांगल नुनिया, अनिल यादव भूंगारका, सुरेंद्र यादव रांता, डॉ. नरेश, एडवोकेट सुभाष यादव, कंवर सिंह, रामपाल यादव, अमीर यादव और अशोक यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



